पुलिस द्वारा जंगलो में की गयी सघन कॉम्बिंग
क्षेत्राधिकारी लाइन के नेतृत्व में सरईगढ़ पुलिस द्वारा मय पीएसी ग्राम साड़सोत के जंगलो में, थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़दरवा व चकगड़दरवा, तथा चौकी पनौरा पुलिस द्वारा ग्राम सोमा व पनौरा के जंगलो में की गयी सघन कॉम्बिंग

जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज

दिनांक-05.03.2024 को क्षेत्राधिकारी लाइन के नेतृत्व में चौकी सरईगढ़ पुलिस द्वारा मय पीएसी ग्राम साड़सोत के जंगलो में मय पीएसी सघन कॉम्बिंग की गयी । इसी प्रकार थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़दरवा व चकगड़दरवा के जंगलो में, चौकी पनौरा पुलिस द्वारा ग्राम सोभा व पनौरा के जंगलो में सघन काम्बिंग की गयी।

काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।
