हरदा: एक कार में आग लगने से चालीस वर्षीय शख्स जिंदा जला

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक कार में आग लगने से चालीस वर्षीय शख्स जिंदा जल गया. हादसा रविवार (3 मार्च) की रात को हुआ, जब पुलिया से टकराने के बाद कर में आग लग गई. मौके पर दो फायर वाहनों की मदद से कार की आग को बुझाया.सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. हादसे के दौरान कार में सिर्फ अकेला चालक ही था

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बालागांव के पास की है. कार MP 47 GA 3067 हरदा से मगरधा की ओर जा रही थी. इसी दौरान पुलिया से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार में आग लग गई. हादसे में कार चला रहा युवक जिंदा जल गया. मृतक की पहचान अतुल शर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]