IVPL 2024: मुंबई चैंपियंस ने फाइनल में की एंट्री, चौथे नंबर की टीम ने टेबल टॉपर दिल्ली को चौंकाया


इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के पहले सीजन की पहली फाइनिल्स टीम बन गई है मुंबई चैंपियंस। शनिवार को यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्श में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई ने रेड कार्पेट दिल्ली को 60 रन से हराया

तीन बल्लेबाजों ने ठोका पचासा

इस मैच की बात करें तो मुंबई चैंपियंस के लिए फिल मस्टर्ड, निर्वान अत्री और अभिषेक झुनझुनवाला ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। मस्टर्ड ने 34 गेंद पर 73 रन, अत्री ने 27 गेंद पर 56 रन और अभिषेक ने 29 गेंद पर 51 रन बनाए। इन तीनों की पारियों की बदौलत मुंबई ने 3 विकेट खोकर 253 रन का स्कोर खड़ा किया। फिल मस्टर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। जवाब में दिल्ली की टीम 193 रन ही बना पाई और 60 रन से मुकाबला हार गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]