धोनी और साक्षी ने अंबानी परिवार के फंक्शन में लूट ली महफिल

अनंत अम्बानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान जामनगर में कई बड़े सितारे पहुंचे हैं। इनमें क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट, ड्वेन ब्रावो आदि खिलाड़ी आए हैं।इस बीच धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की एक बेहतरीन तस्वीर सामने आई है।
महेंद्र सिंह धोनी ने कढ़ाई के पैटर्न का काला सूट पहना हुआ है। उनकी पत्नी साक्षी ने काले रंग का चमकीला लहंगा पहना हुआ है। यह कपल भीड़ से अलग हटकर काफी डैशिंग लग रहा था। धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने एक तस्वीर शेयर की है।माही और साक्षी की फोटो शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने कैप्शन में ‘ब्लेजिंग इट’ लिखा है। इस फोटो को देखकर धोनी के फैन्स काफी खुश नज़र आए और जमकर तारीफ भी की है। किरोन पोलार्ड भी इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए जामनगर आए हैं।
पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं और लम्बे समय तक टीम के लिए खेले हैं। उस हिसाब से उनका आना बनता था। खास बात यह रही कि पोलार्ड पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़कर भारत आ गए हैं। ट्रेंट बोल्ट भी मुंबई इंडियंस के सदस्य रहे हैं। कई बड़े सितारे और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस फंक्शन में आये हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने महफ़िल लूट ली।
