छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत जिसमें चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है.पुलिस ने शनिवार को बताया कि जशपुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की जान चली गई. उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार देर शाम तुमला इलाके के गंझियाडीह गांव के पास हुई.
