लखनऊ सुपरजायंट्स ने लांस क्लूजनर को दी बड़ी जिम्मेदारी, आईपीएल में दूसरी बार करेंगे ये काम

लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने आईपीएल के आगामी सत्र के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर लांस क्लूजनर को सहायक कोच के रूप में जोड़ा है। क्लूजनर लखनऊ की टीम में मुख्य कोच जस्टिन लेंगर और सहायक कोच एस.क्लूजनर आईपीएल में वेस्टइंडीज के नई पेस सनसनी शमार जोसेफ के साथ फिर से जुड़ेंगे। दोनों दिग्गजों ने सीपीएल में अमेजान वॉरियर्स में एक साथ काम किया है। इसके अलावा क्लूजनर अफगानिस्तान के मुख्य कोच और दक्षिण अफ्रीका एवं जिंबाब्वे के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय घरेलू सर्किट में त्रिपुरा के साथ भी काम किया है।
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने 1996 से 2004 तक अपने देश के लिए 49 टेस्ट और 171 वनडे मैच खेले हैं। लखनऊ की टीम आईपीएल में 24 मार्च को जयपुर में राजस्थान रायल्स के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
