ऑस्ट्रेलिया को उसकी दूसरी पारी में 164 रन पर समेटने में न्यूजीलैंड के स्पिनर ग्लेन फिलिप्स का अहम योगदान रहा

ऑस्ट्रेलिया ने बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ( AUS-NZ 1st Test) के सामने जीत के लिए 369 रनों का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलिया को उसकी दूसरी पारी में 164 रन पर समेटने में न्यूजीलैंड के स्पिनर ग्लेन फिलिप्स का अहम योगदान रहा.फिलिप्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. ऑलराउंडर फिलिप्स ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार पांच विकेट लेते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 16 ओवर में 45 रन देकर पांच विकेट झटके. फिलिप्स ने उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी को अपना शिकार बनाया
फिलिप्स 16 साल में घरेलू मैदान पर टेस्ट में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले स्पिनर बन गए. उनसे पहले जीतन पटेल ने यह उपलब्धि हासिल की थी जब उन्होंने 11 दिसंबर 2008 को नैपियर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे. वहीं, जीतन से कुछ दिन पहले यानी 16 दिसंबर 2008 को डैनियल विटोरी ने डुनेडिन में यूनिवर्सिटी ओवल में क्रिस गेल की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट अपने नाम किए थे.

27 साल के फिलिप्स ने बल्ले से भी अपना अहम योगदान दिया जब उन्होंने 70 गेंदों पर 71 रनों की शानदार पारी खेली. टी20 क्रिेकट में कई विस्फोटक पारी खेलकर सुर्खियां बटोरने वाले फिलिप्स कीवी टीम के लिए विकेटकीपर की भी भूमिका निभा चुके हैं. साथ ही उन्हें सबसे तेज फील्डरों में भी शुमार किया जाता है.पहले टेस्ट मैच की बात करें तो पहली पारी में 204 रन से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन आस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 164 रनों पर समेट दिया. फिलिप्स के पांच विकेटों के अलावा मैट हेनरी ने 3 और कप्तान टिम साउदी ने 2 विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में नाथन लियोन ने 41 रन बनाए. न्यूजीलैंड को अब मैच जीतने के लिए 369 रनों का लक्ष्य मिला है. इसके जवाब में कीवी टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए अभी 258 रन और बनाने हैं. स्टंप्स के समय रचिन रवींद्र 56 और डेरिल मिचेल 12 रन बनाकर नाबाद थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]