कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपोलो भोपाल मे अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के नेता अमीक जमई ने दी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए बताया कि 1 मार्च को अजीज कुरैशी का निधन हो गया। 10 :30 बजे सुबह अपोलो भोपाल में उन्होंने आखिरी सांस ली। भोपाल मे आज शाम 8:30 बजे उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने कुरैशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजीज कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल 1940 को एमपी के भोपाल में हुआ था।

तीन बड़े राज्यों के रह चुके हैं राज्यपाल
अजीज कुरैशी 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के पद पर थे। इसके अलावा उन्हें एक महीने के लिए उत्तर प्रदेश का राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था। उन्होंने जनवरी 2015 से मार्च 2015 तक मिजोरम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]