आरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार कर हत्या कर दी

बिहार के आरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी. घटना आरा सिविल कोर्ट गेट के सामने की है. गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए. वृद्ध को इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां इलाज चल रहा है.वृद्ध की पहचान गोपाल चौधरी के रूप में की गई है. वृद्ध की उम्र 62 साल के आसपास बताई जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आरा एसडीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे. वरीय पदाधिकारी के साथ पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं मौके पर आरा एएसपी चंद्रप्रकाश भी पहुंचे. साथ में नवादा और टाउन थाना की पुलिस भी पहुंची. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई है.

बताया जाता है कि जख्मी व्यक्ति जैसे ही कोर्ट से बाहर निकला तो घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी. मौके पर एसपी प्रमोद कुमार खुद पहुंचे. मामले की जांच कर रहे हैं. हालांकि गोली क्यों मारी गई है इसका कारण अभी पता नहीं चला है. इस पूरे मामले में वृद्ध गोपाल चौधरी के बेटे ने कहा कि कोर्ट में तारीख थी. उसी पर हम लोग आए थे. हम लोग पांच-छह आदमी थे. एक मर्डर केस में हम लोगों का नाम दे दिया गया है. उसी के सिलसिले में तारीख थी जिस पर हमलोग आए थे. निकलने के दौरान कोर्ट के बाहर गेट पर ही गोली मार दी गई.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]