राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज को ओडिशा के क्योंझर में गोनासिका के कदलीबाड़ी गांव में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार) को ओडिशा के क्योंझर में गोनासिका के कदलीबाड़ी गांव में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। इसके बाद ‘क्योंझर की जनजातियों: जनसमूह, संस्कृति एवं विरासत’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी।वो शाम को भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है।
