जमाताड़ा में हुए ट्रेन हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दुख जताया,बताया बचाव कार्य जारी है

झारखंड के जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास बुधवार को ट्रेन दुर्घटना हुई। एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। पूर्वी रेलवे के अनुसार पीड़ित ट्रैक पर चल रहे थे जब वे झाझा-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए।सर्च ऑपरेशन जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।जमाताड़ा में हुए ट्रेन हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए बताया कि प्रशासन की टीम घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
