हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, आला कत्ल कुल्हाडी बरामद
थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, आला कत्ल कुल्हाडी बरामद।

डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना म्योरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2024 धारा- 302, 504, 506 भादवि में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र खरवार पुत्र देवनाथ खरवार, निवासी ग्राम लौबन्द, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 39 वर्ष को दिनांक 25.02.2024 को समय 19.35 बजे मुखबीर की सूचना पर लिलासी मार्ग के लौबन्द मोड़ से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाडी को बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. राजेन्द्र खरवार पुत्र देवनाथ खरवार, निवासी ग्राम लौबन्द, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 39 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. निरीक्षक प्रभारी हेमन्त कुमार सिंह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 कुँवर सिंह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 साहिद यादव, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 रामइच्छा यादव, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
5. का0 संदीप कुमार, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
6. का0 अनिल कुमार, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
