चोरी गयी मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए दो नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

थाना पिपरी पुलिस द्वारा चोरी गयी मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए दो नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.02.2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-38/2024 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में दो नफर अभियुक्तगण 01. नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 वशिष्ठ सिंह, निवासी सोनवल, थाना ताड़ीघाट, जनपद गाजीपुर, 02. रवि सोनी पुत्र लल्लन सोनी, निवासी तिवारी होटल के पीछे शिवापार्क रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र को रेलवे स्टेशन पुलिया रेनुकूट से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से चोरी गयी मोटर साइकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 कमल नयन दूबे, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 सुनील सिंह यादव, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
3. का0 सुनील कुमार, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]