पुलिस भर्ती में पेपर लीक परीक्षा निरस्‍त करने के फैसले से अभ्‍यर्थी खुशी से झूम उठे

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपने सख्‍त फैसलों के लिए जाने जाते हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को पुलिस भर्ती में पेपर लीक होने का मामला संज्ञान में आते ही परीक्षा निरस्‍त करने का फैसला लिया।सीएम के इस फैसले से परीक्षा के अभ्‍यर्थी खुशी से झूम उठे हैं।उन्‍होंने सोशल मीडिया के जरिए सीएम योगी के इस फैसले का स्‍वागत करते हुए थैंक्‍यू सीएम योगी बोलना शुरू कर दिया है। शाम तक आलम ये हो गया कि सीएम के इस फैसले के साथ एक तरफ जहां सीएम योगी की फोटो वायरल होने लगी और शाम 6 बजे तक 10 लाख की संख्या पार कर गई। वहीं एक्‍स पर जबरदस्‍त तरीके से #योगी विद यूथ ट्रेंड करने लगा।सोशल मीडया पर सुधीर मिश्रा नाम के युवक ने लिखा पेपर लीक मामले में “बुलडोजर एक्शन” का आदेश। योगी जी को कहते हैं…. वह करते हैं… युवाओं ने कहा… यूपी में बाबा… यूपी में बाबा ।”शिवानी नाम की यूजर ने एक्‍स पर लिखा “योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने युवाओं के लिए उचित शिक्षा और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का संकल्प लिया है।”विक्रम नाम के यूजर ने लिखा – “योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने युवाओं के लिए न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उचित व्यवस्था की है, बल्कि रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा दिया है।”वहीं एक युवक ने कहा “योगी आदित्यनाथ भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं क्योंकि वह ईमानदारी, न्याय और सत्यनिष्ठा के पक्षधर हैं। युवाओं का भविष्य बचाने के लिए पेपर लीक मामले पर सख्त कार्रवाई करने के लिए योगी जी को धन्यवाद”

बता दें मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को यूपी में हाल ही में संपन्‍न हुई पुलिस भर्ती की परीक्षा रद्द कर दी। योगी सरकार ने जीरो टॉररेंस नीति का हवाला देते हुए परीक्षा निरस्‍त करते हुए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई और दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के आदेश जारी किया है। सीएम योगी ने पुलिस भर्ती परीक्षा को छह माह के अंदर संपन्‍न करवाने के भी सख्‍त निर्देश दिए हैं।उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के इस फैसले का युवाओं ने दिल खोल कर स्‍वागत किया। परीक्षा में शामिल हुए अभ्‍यर्थियों ने कहा सीएम योगी ने हमारी बातों को सुना और हमारे भविष्‍य और रोजगार की चिंता करते हुए परीक्षा को रद्द करने का सराहनीय निर्णय लिया है। इसके साथ ही युवाओं ने परीक्षा का पर्चा लीक करने वाले दोषियों को सख्‍त सजा देने की मुख्‍यमंत्री योगी से अपील भी की है। सोशल मीडिया पर लोग सीएम योगी की तारीफ करते हुए कह रहे हैं सीएम योगी ने युवाओं के भविष्‍य का ख्‍याल रखा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]