अश्विनी वैष्णव अपना समर्थन देने की घोषणा की

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने आगामी राज्यसभा चुनाव में राज्य से भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव को बुधवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की।भाजपा ने आज सुबह केंद्रीय मंत्री वैष्णव की उम्मीदवारी की घोषणा की।इसके तुरंत बाद, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बयान में कहा कि बीजद राज्य के ”रेल और दूरसंचार विकास के व्यापक हित” के लिए वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन करता है।पटनायक ने बयान में कहा, ”बीजू जनता दल आगामी राज्यसभा चुनाव में राज्य के रेलवे और दूरसंचार विकास के व्यापक हित के लिए केंद्रीय रेल, संचार और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]