उत्तराखंड में लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर ढंडेरा क्षेत्र में छावनी के पास तीन किलो का एक खाली गैस सिलिंडर मिलने से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर ढंडेरा क्षेत्र में छावनी के पास तीन किलो का एक खाली गैस सिलिंडर मिलने से हड़कंप मच गया। ढंडेरा स्टेशन मास्टर ने सिलिंडर को कब्जे में ले लिया, जबकि जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सुबह बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी कि ट्रैक पर एक सिलिंडर पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सिलेंडर को कब्जे में लिया गया।
उत्तराखंड के रुड़की में छावनी के पास ढंडेरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्टेशन मास्टर ने सिलेंडर को हटाकर मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना पर लक्सर रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर को कब्जे में लिया। जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गुजरी।
बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक सिलेंडर पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां ट्रैक पर तीन किलो का एक सिलेंडर पड़ा हुआ था। रुड़की रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खाली गैस सिलिंडर मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
