केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘विश्व संस्कृत दिवस’ के मौके पर बधाई दी और इस भाषा को भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का मूल आधार बताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ‘विश्व संस्कृत दिवस’ के मौके पर बधाई दी और इस भाषा को भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का मूल आधार बताया। गृह मंत्री ने रक्षाबंधन पर भी नागरिकों को बधाई दी।शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संस्कृत भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का आधार है और यह भाषा जितनी प्राचीन है, उतनी ही वैज्ञानिक भी है। उन्होंने कहा, ”संस्कृत में लिखे गए वेद, उपनिषद और शास्त्र सदियों से मानवता को ज्ञान के रास्ते पर ले जा रहे हैं।”शाह ने उन सभी विद्वानों और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, जिन्होंने संस्कृत भाषा को संरक्षित करने और इसे नयी पीढ़ियों तक पहुंचाने में अविस्मरणीय योगदान दिया है।
