थाना शक्तिनगर साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से ₹8,500/- की फ्रॉड धनराशि वापस कराई गई

थाना शक्तिनगर साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से ₹8,500/- की फ्रॉड धनराशि वापस कराई गई

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के दिशा-निर्देशन में थाना शक्तिनगर साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार आवेदक *रामाकान्त सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह, निवासी शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र* की फ्रॉड हुई धनराशि *₹8,500/-* वापस कराई गई।

प्राप्त शिकायत पर साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड हुई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा *MRM पोर्टल* के माध्यम से *₹8,500/-* की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं साइबर टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा एवं आभार व्यक्त किया गया।

प्राप्त धनराशि का विवरण
₹8,500/-

धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र
2. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र
3. म0का0 नीलम सिंह, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र

साइबर सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियां
किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग यूजर आईडी/पासवर्ड अथवा *OTP* साझा न करें।
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर अपराध की शिकायत हेतु *cybercrime.gov.in* पर भी तत्काल शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]