‘मां के लिए जी लो’ सरपंच समझाते रहे, नहीं माना युवक, महाराष्ट्र में पहाड़ी से कूद गया पूरा परिवार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. बता दें, मामला तिसगांव इलाके की खावड्या पहाड़ी का है.

बताया जा रहा है कि एक 19 साल के युवक का उसके माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गए था. वहीं इसके बाद वह पहाड़ी पर पहुंच गया. इस दौरान उसे वापस लाने पहुंचे माता-पिता भी हादसे का शिकार हो गए. लेकिन क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, युवक शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकलकर खावड्या पहाड़ी पर पहुंचा था. जैसे ही उसके माता-पिता को इस बात की जानकारी हुई तो वे भी वहां पहुंचे और उसे वापस घर चलने के लिए समझाने लगे. इतना ही नहीं कुछ ही देर में पुलिस, दमकलकर्मी, ग्रामीण और स्थानीय सरपंच भी मौके पर पहुंच गए. इस दौरान करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश की गई.

सरपंच ने भी की समझाने की कोशिश

स्थानीय सरपंच ने युवक से बातचीत कर उसे वापस लौटने के लिए मनाने की कोशिश की. उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी और उससे गांव चलने की अपील की. हालांकि बावजूद इसके युवक पहाड़ी से नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ. सरपंच ने आगे कहा कि “कूदने से कुछ हासिल नहीं होगा, कुछ नहीं तो मां के लिए जी लो” लेकिन युवक नहीं माना और अपनी बाटी पर अड़ा रहा. उधर, बचाव दल ने युवक को सुरक्षित रोकने के लिए पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने का प्रयास भी किया. हालांकि, युवक लगातार किनारे के आसपास अपनी जगह बदल रहा था. इस वजह से रेस्क्यू टीम के लिए यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा था कि वह किस स्थान से नीचे छलांग लगा सकता है.

वालुज एमआईडीसी पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे के बाद युवक के पिता धीरे-धीरे उसके पास पहुंचे. वह बेटे को किनारे से पीछे हटाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान युवक अचानक नीचे गिर गया और उसे बचाने के प्रयास में पिता भी संतुलन खो बैठे और पहाड़ी से नीचे गिर गए. यह दृश्य देखकर युवक की मां भी खुद को संभाल नहीं सकीं और उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी और हादसे में तीनों की मौत हो गई.

बता दें, घटना के बाद पुलिस और बचाव दल ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं. शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के विवाद से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]