अपडेट:रेनूसागर शिव मंदिर पोखरे में डूबने से कक्षा 8 के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम
स्थानीय शिव मंदिर पोखरे में नहाने के दौरान आज बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे कक्षा 8 के एक छात्र की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान कामता यादव के पुत्र के रूप में हुई है, जो शिव मंदिर खटाल के निवासी थे। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
