दुद्धी पुलिस को मिली सफलता, पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुद्धी पुलिस को मिली सफलता, पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई।

थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-237/2026, धारा 65(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त राजकुमार खरवार पुत्र रामखेलावन, निवासी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को पुलिस टीम द्वारा रामलीला मैदान, रजखड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
राजकुमार खरवार पुत्र रामखेलावन निवासी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 भागीचन्द्र प्रसाद थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
3. का0 सौरभ कुमार पाण्डेय थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]