श्रम विभाग व थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान

श्रम विभाग व थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान

बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 07 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

श्री चर्चित गोंड, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में बाल श्रम की रोकथाम एवं बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 12.08.2026 को श्रम विभाग एवं थाना मानव तस्करी रोधी (AHT), सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा रेणुकूट कस्बा, तुर्रा, पिपरी एवं थाना पिपरी क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों का निरीक्षण करते हुए 07 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। मुक्त कराए गए बच्चों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही बच्चों से बाल श्रम कराने वाले संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी

• मनोज शर्मा – श्रम प्रवर्तन अधिकारी
• रामदरश राम – प्रभारी निरीक्षक, थाना मानव तस्करी रोधी (AHT)
• धनंजय यादव – मुख्य आरक्षी थाना मानव तस्करी रोधी (AHT)
• पंकज कुमार – आरक्षी थाना मानव तस्करी रोधी (AHT)
• शालिनी वैश्य – महिला आरक्षी थाना मानव तस्करी रोधी (AHT)

सोनभद्र पुलिस की अपील
बाल श्रम को रोकें, बच्चों का भविष्य संवारें।
यदि कहीं बाल श्रम होता दिखाई दे तो इसकी सूचना संबंधित विभाग/पुलिस को दें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]