डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन l

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोज

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन l
डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने हेतु विभिन्न प्रतियोगिता

ओं का आयोजन किया गया l जिसमें कक्षा तृतीय से लेकर पांचवी तक अंग्रेजी राइम्स प्रतियोगिता, कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता तथा कक्षा 9 से द्वादश तक के छात्रों की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई l

कार्यक्रम का शुभारंभ ए आर ओ / प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी के प्रेरणादायक आशीर्वचनों के साथ हुआ l उन्होंने अपने संबोधन में जहां सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया वहीं विज्ञान के क्षेत्र में हो रही उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बौद्धिक क्षमता एवं तार्किक सोच के साथ बढ़-चढ़कर आगे आने का संदेश भी दिया l

राइम्स प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन से शौर्या सिंह जहां तृतीय स्थान पर रही वहीं श्रद्धानंद सदन से सावि सिंह ने द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा विवेकानंद सदन से ही रितिशा चक्रवर्ती ने प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया l पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता में श्रद्धानंद सदन से सिद्धी गिरि जहां तृतीय स्थान पर ही वही अरविंदो सदन से रूद्र वंश ने द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा अरविंदो सदन से ही सुनिधि तिवारी ने प्रथम स्थान अर्जित कर सदन की गरिमा बढ़ाई l

विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन की टीम जहां तृतीय स्थान पर रही वहीं श्रद्धा सदन की टीम ने द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा दयानंद सदन की टीम ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर अपना कब्जा बनाया l
जहाँ राइम्स एवं पोयम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ आकर्षक प्रस्तुति के साथ सभी का मन मोहा वहीं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर अपनी ज्ञान वर्धक सोच तथा बौद्धिक दक्षता का उत्कृष्ट परिचय दिया l
सीसीए प्रभारी श्रीमती मंजू शुक्ला के दिशा निर्देशन में विषय शिक्षकों, निर्णायकों एवं मंच संचालकों ने अपनी-अपनी समस्त जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया | संपूर्ण कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली रहा |

संध्या एल पांडेय
ए आर ओ, यू पी ज़ोन डी / एवं प्राचार्या
डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]