डॉ वरुणानिधि ने चिकित्साधीक्षक पद का कार्यभार किया ग्रहण
डॉ वरुणानिधि ने चिकित्साधीक्षक पद का कार्यभार किया ग्रहण

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के नवागत
चिकित्साधीक्षक का कार्यभार पैथोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ वरुणानिधि ने ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने वार्डो में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया है।उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में दलाल किस्म के लोगों का प्रवेश वर्जित है।सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह पुलिस बल तैनाती को पत्राचार किया गया है साथ ही अस्पताल रोड पर वाहनों के खड़े होने की शिकायत मिल रही है जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जाएगी।उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर किया जाएगा। जनशिकायतों के निस्तारण के लिए ऑफिस में 2 बजे से चार बजे तक उपस्थित रहेंगे।बतादे कि निवर्तमान चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम का प्राइवेट प्रैक्टिस करने सहित अन्य मामलों की शिकायत पर पद से हटाकर कटौली गांव के पीएचसी में स्थानांतरण कर दिया गया था।
