दुद्धी में श्री रामलीला टीसीडी खेल मैदान बना बालू-गिट्टी डंपिंग स्थल, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में रोष

दुद्धी में श्री रामलीला टीसीडी खेल मैदान बना बालू-गिट्टी डंपिंग स्थल, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में रोष

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी, सोनभद्र। नगर का प्रमुख श्री रामलीला टीसीडी खेल मैदान इन दिनों खेल गतिविधियों के बजाय बालू, बोल्डर और गिट्टी के डंपिंग स्थल में तब्दील होता दिखाई दे रहा है। मैदान में भारी वाहनों के लगातार आवागमन से समतल भूमि कई स्थानों पर कीचड़युक्त हो गई है, जिससे वहां चलना तक मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन खिलाड़ी, बच्चे और आसपास के निवासी इसी कीचड़ भरे मैदान से होकर गुजरने और खेलने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि नगर पंचायत दुद्धी कार्यालय जाने वाला मार्ग भी प्रभावित हो गया है, क्योंकि वहां पहुंचने का रास्ता खेल मैदान से होकर गुजरता है।

लोगों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर जाने वाले मार्ग की हालत देखकर पैदल चलने वाले ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहन चालक भी भयभीत हो रहे हैं। उन्हें आशंका है कि कीचड़ और फिसलन के कारण कहीं गिरकर चोटिल न हो जाएं।

क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और खिलाड़ियों ने खेल मैदान की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से मांग की है कि श्री रामलीला टीसीडी खेल मैदान को तत्काल साफ-सुथरा कराया जाए, बालू, बोल्डर और गिट्टी की डंपिंग पर रोक लगाई जाए तथा पहले से डंप किए गए निर्माण सामग्री को शीघ्र हटवाया जाए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मैदान वर्षों से खेल, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। यदि समय रहते इसकी स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो खिलाड़ियों और आम लोगों को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]