थाना मांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई—बोलेरो से 25 पेटी में कुल 182.70 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में-
थाना मांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई—बोलेरो से 25 पेटी में कुल 182.70 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में-

पुलिस अधीक्षक, जनपद सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक मांची के नेतृत्व में थाना मांची पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक *11.08.2026* को थाना मांची पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग/तलाश में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम *मझुई* के पास घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन को रोककर चेक किया गया। वाहन से *25 पेटी विभिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब* बरामद हुई। मौके से *01 बाल अपचारी* उम्र करीब 14 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
बरामदगी का विवरण—
25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
कुल *182.70 लीटर*
कुल *830 बोतल/पाउच
अनुमानित कीमत *₹1,94,430/-
01 अदद बोलेरो वाहन संख्या BR-1AP-8259
बरामदगी के संबंध में थाना मांची पर मु0अ0सं0-50/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। बरामद बोलेरो वाहन के वैध कागजात उपलब्ध न होने के कारण वाहन को *धारा 207 एमवी एक्ट* के अन्तर्गत सीज किया गया।
गिरफ्तार/अभिरक्षा करने वाली पुलिस टीम—
1. उ0नि0 *कुंवर सिंह*, चौकी प्रभारी पनौरा, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 *रमेश कुमार यादव*, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 *जितेन्द्र बहादुर सिंह*, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 *श्यामलाल*, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 *राधेश्याम सिंह यादव*, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
6. का0 *संदीप सरोज*, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
