अखंड भारत संकल्प दिवस को लेकर विहिप की बैठक, न्याय पंचायत स्तर पर आयोजन का आह्वान। *संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

अखंड भारत संकल्प दिवस को लेकर विहिप की बैठक, न्याय पंचायत स्तर पर आयोजन का आह्वान।
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/ सोनभद्र- अखंड भारत संकल्प दिवस को लेकर विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को चोपन स्थित जिला अध्यक्ष के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप जिला अध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय ने सभी प्रखंड पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 13 एवं 14 अगस्त को बजरंग दल के बैनर तले न्याय पंचायत स्तर पर अखंड भारत संकल्प दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाए।
उन्होंने कहा कि विभिन्न ऐतिहासिक एवं परिस्थितिजन्य कारणों से देश की सीमाएं विभाजित हुई हैं। ऐसे में अखंडता एवं विभाजित सीमाओं के इतिहास का स्मरण करते हुए समाज के बीच अखंड भारत के संकल्प को पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस संकल्प को अभियान के रूप में जन-जन तक पहुंचाने तथा इसे अपने हृदय में दृढ़ता से धारण करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन जी एवं प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की और न्याय पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल, जिला गोरक्षा प्रमुख जयप्रकाश धार दुबे, प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश सिंह, प्रखंड मंत्री सोनू मोदनवाल, सह प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर निषाद, प्रचार-प्रसार प्रमुख सुजीत शर्मा, गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]