केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में पुस्तक मेले का भव्य आयोजन
केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में पुस्तक मेले का भव्य आयोजन

मैनेजमेंट डायरेक्टर
रविंद्र सिंह
शक्तिनगर, 12 अगस्त 2026
केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि एवं साहित्यिक अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। यह पुस्तक मेला विद्यालय द्वारा फिनिक्स इंटरनेशनल, वाराणसी के सहयोग से आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन एनटीपीसी शक्तिनगर के एजीएम मानव संसाधन विभाग श्री सिद्धार्थ मंडल ने किया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा ने मुख्य अतिथि का हरित स्वागत किया एवं अपने स्वागत संबोधन में उपस्थित गणमान्यों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

पुस्तक मेले में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप कहानी, उपन्यास, कविता, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, जीवनी, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा ज्ञानवर्धक पुस्तकों की विविध श्रृंखला प्रदर्शित की गई। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मेले में अत्यंत उत्साह एवं गहरी रुचि दिखाई तथा अपनी पसंद की पुस्तकों का चयन किया।
श्री सिद्धार्थ मंडल ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान, कल्पना और व्यक्तित्व-विकास का सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। इस पुस्तक मेले के सफल आयोजन में विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष श्री प्रभात कुमार का विशेष योगदान रहा।
मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर विविध ज्ञान-संसाधनों से जोड़ना रहा।
