बरगवांपुलिस ने किया, गैस सिलेण्डर चोरों को गिरफ्तार

बरगवांपुलिस ने किया, गैस सिलेण्डर चोरों को गिरफ्तार
08 गैस सिलेण्डर के साथ घटना में प्रयुक्त अल्टो कार जप्त
अप. क्र. – 503/2026 धारा – 305(ए),331(4) बीएनएस

बरामद सामान – 08 नग गैस सिलेण्डर कीमती 28000 रूप्ये, व काले रंग की अल्टो कार क्र.UP64L8805
नाम आरोपी -1. दीपक पनिका पिता मेहीलाल पनिका उम्र 20 वर्ष निवासी ओडगडी थाना बरगवां (गिरफ्तार)
2. मोहित गुप्ता पिता स्व. कपूरचन्द्र गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी बडोखर थाना बरगवां (गिरफ्तार)
3. विधि विरूद्व बालक पुष्पेन्द्र (बदला हुआ नाम) उम्र 17 वर्ष (गिरफ्तार)

दिनांक 30.07.2026 को फरियादी विनोद कुमार द्विवेदी पिता स्व.बुद्धसेन प्रसाद द्विवेदी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पचौर थाना बरगवां जिला सिगरौली (म.प्र.) रिपोर्ट किया कि ग्राम पचौर में एफडी इण्डेन की गैस गोदाम में दिनांक 29/07/26 की रात में 10 नग गैस भरा सिलेण्डर गैस गोदाम की बाऊण्ड्री कूदकर गैस गोदाम का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना गंभीर होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अगवत कराया गया, जिस पर –
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. व अति. पु.अ. श्री सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन एवं सुश्री रोशनी कुर्मी एसडीओपी मोरबा के मार्गदर्शन में गैस सिलेण्डर चोरी के मामले का खुलासा करने व आरोपियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही व तत्काल गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बरगवां निरी. अनिल कुमार पटेल के हमराह पुलिस टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी बरगवां निरी. अनिल कुमार पटेल के द्वारा पुलिस टीम गठित कर संदग्धि व्यक्तियों से पूछताछ कर व मुखबिरों की मदद से चोरी गया 08 गैस भरा सिलेण्डर कीमती 28000 रूप्ये व घटना में प्रयुक्त काले रंग की अल्टो कार क्र UP64L8805 कीमती करीबन 03 लाख रूप्ये की, आरोपी दीपक पनिका से जप्त किया गया। घटना में शामिल आरोपी 1. दीपक पनिका पिता मेहीलाल पनिका उम्र 20 वर्ष निवासी ओडगडी थाना बरगवां 2. मोहित गुप्ता पिता स्व. कपूरचन्द्र गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी बडोखर थाना बरगवां 3. विधि विरूद्व बालक पुष्पेन्द्र (बदला हुआ नाम) उम्र 17 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाकर जिला जेल पचौर में दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक अनील कुमार पटेल, सउनि वीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रआर. शिवराज सिंह, आर. अरविन्द यादव, महेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]