थाना बभनी पुलिस, एसओजी, थाना म्योरपुर एवं थाना दुद्धी की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, लूट का बैग, भारी मात्रा में आभूषण (सम्पूर्ण माल की कीमत 6222500 रुपये) अवैध तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद-
थाना बभनी पुलिस, एसओजी, थाना म्योरपुर एवं थाना दुद्धी की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, लूट का बैग, भारी मात्रा में आभूषण (सम्पूर्ण माल की कीमत 6222500 रुपये) अवैध तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस, एसओजी टीम एवं थाना दुद्धी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-158/2026, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस से संबंधित ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त पंकज साह पुत्र पुरुषोत्तम साह, निवासी धूरीताल, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को दिनांक 03.08.2026 को प्रातः लगभग 02:22 बजे पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

*घटना का विवरण-*
दिनांक 18.07.2026 को वादी कुलधीर कुमार पुत्र स्व. सीताराम, निवासी ग्राम चपकी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दी गई कि वह रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) के साप्ताहिक बाजार से आभूषण विक्रय कर वापस लौट रहे थे। शाम लगभग 06:30 बजे थाना बभनी क्षेत्र के शीशटोला जंगल के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर चाकू से हमला किया तथा सोने-चाँदी के आभूषण एवं लगभग ₹40,000/- नगद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-158/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान दो अन्य अभियुक्त प्रकाश में आए, जिन पर ₹25,000-₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
*मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 03.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी श्री अरविन्द सरोज के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस, एसओजी टीम एवं थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अरझट पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शीशटोला की ओर से रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) की तरफ एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे, लेकिन बरसात के कारण सड़क किनारे फिसलकर गिर गए। इसके बाद दोनों झाड़ियों की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए की गई जवाबी कार्रवाई में पंकज साह के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी संजय साकेत पुत्र लालजी साकेत, निवासी थाना बरगवां, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
पंकज साह पुत्र पुरुषोत्तम साह निवासी- धूरीताल, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) उम्र- लगभग 45 वर्ष
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त पंकज साह ने बताया कि उसने अपने साथियों संजय साकेत, मनोज साकेत एवं रमेश साकेत के साथ मिलकर सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना से पूर्व रेकी की गई थी तथा लूट के बाद सोने-चाँदी के आभूषणों से भरा बैग जंगल में छिपा दिया गया था। घटना के दौरान लूटी गई नकदी चारों अभियुक्तों में आपस में बांट ली गई थी। अभियुक्त के कब्जे से बरामद ₹1,500/- उसी बंटवारे की राशि का हिस्सा होना बताया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर लूट का बैग बरामद किया गया, जिसकी पहचान वादी द्वारा मौके पर ही कर ली गई।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-158/2026, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0-129/2022, धारा 120बी, 392, 411 भादवि, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0-171/2022, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0-10/2020, धारा 27, 392 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट, थाना मोरवा, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।
5. मु0अ0सं0-205/2017, धारा 399, 400, 402 भादवि, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।
6. मु0अ0सं0-72/2017, धारा 392 भादवि, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।
7. मु0अ0सं0-21/2017, धारा 392 भादवि, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।
8. मु0अ0सं0-41/2014, धारा 294, 323, 327, 427, 34, 506 भादवि, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।
बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर।
2. एक अदद बैरल में फँसा हुआ खोखा कारतूस .315 बोर।
3. फायरशुदा 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर।
4. पुलिस द्वारा फायरशुदा 02 अदद खोखा कारतूस 9 एमएम।
5. एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर, बैंगनी रंग, वाहन संख्या UP61BD6051
* लूट के माल (बरामद आभूषण एवं अन्य सामान) का विवरण-*
* चाँदी के आभूषण-*
• हसुली – 07 अदद
• बेरवा – 01 जोड़ी
• पहुची – 03 जोड़ी
• पायल – 38 जोड़ी
• पाजेब – 07 जोड़ी
• फॉक्स चैन – 25 अदद
• गोट चैन – 15 अदद
• फूल करधन – 02 अदद
• अट्ठा पायल – 11 जोड़ी
• लूज पायल – 10 जोड़ी
• बचकानी करधन – 10 अदद
• लेडीज चाँदी की नग लगी अंगूठी – 47 अदद
• लेडीज चाँदी की नग लगी अंगूठी – 36 अदद
• लेडीज चाँदी की नग लगी अंगूठी – 40 अदद
• जेन्स चाँदी की नग लगी अंगूठी – 46 अदद
• हाथ पंजा – 10 जोड़ी
• हाफ करधन – 04 अदद
• बिछिया – 71 जोड़ी
• सिंगल बिछिया – 30 अदद
• चैन बिछिया सेट – 13 जोड़ी
• झाली – 05 जोड़ी
• टप्स – 05 जोड़ी
• बाली – 33 जोड़ी
• ताबीज – 39 अदद
• चैन एस – 29 अदद
• कंगन (डोरवा) – 25 जोड़ी
• क्लिप – 17 जोड़ी
• चुनौटी – 02 अदद
• मुसरी – 08 अदद
• मछली – 01 अदद
• अंगूठी – 48 अदद
• बेरवा – 13 जोड़ी
• चन्द्रमा – 19 अदद
• झुमका टप – 15 जोड़ी
• बाली – 27 जोड़ी
• मूर्ति लॉकेट – 27 अदद
• सिरजना – 16 अदद
• चाँदी के सिक्के – 05 अदद
• बचकानी पायल – 23 जोड़ी
• बालचोटी – 02 अदद
*कुल 12.500 किग्रा चांदी कीमत 2937500 रुपये*
पीली धातु के आभूषण-
• नोज पिन (कील) – 39 अदद
• नथुनी – 07 अदद
• झाली/झुमका टप्स – 22 जोड़ी
• लेडीज जेन्ट्स अंगूठी – 16 अदद
• बचकाना लॉकेट – 45 अदद
• बाली – 07 जोड़ी
• मंगलसूत्र दाना – 21 अदद
• पेंडल लॉकेट – 09 अदद
• लेडीज लॉकेट – 35 अदद
• मांग टीका – 05 अदद
• नथिया – 03 अदद
• लरी – 03 अदद
• चैन – 04 अदद
*कुल सोना 225 ग्राम कीमत 3285000 रुपया*
आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं अन्य सामग्री-
• मोती पैकेट आर्टिफिशियल – 01 पैकेट
• सिरजना आर्टिफिशियल – 01 पैकेट
• आर्टिफिशियल नोज कील – 01 डिब्बा
• पैच एवं ठेपी आर्टिफिशियल – 01 डिब्बा
6. दो मोटी खाता-बही – 02 अदद।
7. बिल पर्चियाँ – 09 अदद (लाल कपड़े में बंधी हुई)।
8. एक अदद इलेक्ट्रिक छोटी तौल मशीन।
9. एक अदद लोहे की सोनारी कैंची।
10. एक अदद लोहे का सोनारी प्लास।
11. अभियुक्त की जामा तलाशी से ₹1,500 नगद।
सम्पूर्ण माल की कीमत 6222500 रुपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
• प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द सरोज, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
• एसओजी प्रभारी निरीक्षक श्री नागेश कुमार सिंह, जनपद सोनभद्र।
• प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
• धानाध्यक्ष म्योरपुर श्री संतोष कुमार सिंह, जनपद सोनभद्र, मय हमराह।
• हे0का0 लाला सोनकर, हे0का0चा0 प्रदीप कुमार सिंह, का0 सुधीर, का0 सुनील कुमार यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
• हे0का0 भागीचन्द्र, हे0का0 सर्वेश सिंह, का0चा0 अरविन्द कुमार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
• का0 जयप्रकाश सरोज, का0 अजीत, का0 रितेश सिंह, का0चा0 मनीष कुमार सिंह एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
________________________________________
