श्रावण मास के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने शिवद्वार मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

श्रावण मास के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने शिवद्वार मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

श्रावण मास के दौरान शिवद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत आज दिनांक 03.08.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत स्थित *शिवद्वार मंदिर* का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की चेकिंग की गई तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में लगे *सीसीटीवी कैमरों* का अवलोकन करने के साथ-साथ *ड्रोन कैमरे* के माध्यम से भी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई।

उन्होंने निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखी जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भीड़ एवं यातायात का सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।

साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]