थाना दुद्धी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड के ₹7,400/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराये

थाना दुद्धी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड के ₹7,400/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराये

“जागरूक रहिये…………सुरक्षित रहिये”

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा साइबर फ्रॉड की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की गई।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-
आवेदक *त्रिभुवन यादव पुत्र स्व0 लाल चन्द्र यादव, निवासी ग्राम गुलालझरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र* के खाते से अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा अज्ञात लिंक के माध्यम से कुल *₹7,450/- रुपये* की धनराशि फ्रॉड कर ली गई थी। जिसके संबंध में आवेदक द्वारा *NCRP पोर्टल* पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

कृत कार्यवाही-
थाना दुद्धी साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए एवं संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई धनराशि में से *₹7,400/- रुपये होल्ड* कराए गए।

इसके उपरांत Money Restoration Portal के माध्यम से आवश्यक पत्राचार कर होल्ड धनराशि *₹7,400/- रुपयेको सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

प्राप्त धनराशि का विवरण-
* साइबर फ्रॉड से वापस कराई गई धनराशि : **₹7,400/- रुपये**

धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम की सराहना एवं आभार व्यक्त किया गया।

साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना दुद्धी-
1. प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह* – थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रामसजीवन* – थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
3. का0 मन्तोष* – साइबर हेल्प डेस्क, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
4. म0का0 संध्या यादव* – साइबर हेल्प डेस्क, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

अपील
साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा साइबर क्राइम हेल्पलाइन *1930* पर सूचना दें एवं वेबसाइट *[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पर शिकायत दर्ज कराएं।

सोनभद्र पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की सहायता हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]