थाना अनपरा पुलिस द्वारा 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त जाइलो कार बरामद (कुल अनुमानित कीमत : ₹5,35,000/-)

थाना अनपरा पुलिस द्वारा 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त जाइलो कार बरामद (कुल अनुमानित कीमत : ₹5,35,000/-)

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण– दिनांक 01.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक अनपरा श्री प्रणन प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 अशोक सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम करहिया स्थित सद्दाम के बंद ईंट-भट्ठे के समीप सड़क किनारे एक महिन्द्रा जाइलो कार (वाहन संख्या- WB02AE2672) संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन को घेरकर चालक से पूछताछ की गई। वाहन की तलाशी लेने पर कार की मध्य सीट एवं डिग्गी से *कुल 20 कार्टून* बरामद हुए। कार्टूनों को खोलकर देखने पर उनमें *गोवा ब्राण्ड व्हिस्की की 180 एमएल* क्षमता की *कुल 1000 शीशियां (कुल 180 लीटर)* बरामद हुईं, जिन पर *”FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY”* अंकित था।

कृत कार्यवाही- अभियुक्त वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पूछताछ में अवैध रूप से शराब परिवहन करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा नमूना सुरक्षित कर शेष शराब एवं वाहन को कब्जे में लेते हुए *मु0अ0सं0-172/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वाहन के संबंध में धारा 72 आबकारी अधिनियम के तहत पृथक रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को प्रेषित की जा रही है तथा अभियुक्त मकबूल खान को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

पूछताछ का विवरण– गिरफ्तार अभियुक्त मकबूल खान पुत्र मो. मजीबुल्ला, निवासी थाना सनावल, जनपद बलरामपुर (छत्तीसगढ़) ने बताया कि वह शराब मध्य प्रदेश के शक्तिनगर बॉर्डर स्थित सरकारी दुकान से खरीदकर छत्तीसगढ़ में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। उसने यह भी बताया कि बरामद जाइलो कार पश्चिम बंगाल से खरीदी गई है, जिसका स्वामित्व हस्तांतरण अभी शेष है।

बरामदगी का विवरण-
* 20 कार्टून में अंग्रेजी शराब की 1000 शीशियां (180 एमएल प्रत्येक) गोवा ब्राण्ड व्हिस्की (कुल मात्रा 180 लीटर) *(अनुमानित मूल्य : ₹1,35,000/-)*
* महिन्द्रा जाइलो कार संख्या WB02AE2672 *(अनुमानित मूल्य : ₹4,00,000/-)*
* ₹ 1,000/- नगद
* एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल फोन

गिरफ्तार अभियुक्त-
मकबूल खान पुत्र मो. मजीबुल्ला निवासी- ग्राम कुर्ल्डीह, थाना सनावल, जनपद बलरामपुर (छत्तीसगढ़) उम्र- लगभग 33 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक अनपरा श्री प्रणन प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 प्रवीण कुमार यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. का0 अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
5. का0 शशिभूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

*सोनभद्र पुलिस अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपराध एवं अपराधियों पर कठोर अंकुश लगाने हेतु प्रतिबद्ध है।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]