आर्ट ऑफ लिविंग में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न
आर्ट ऑफ लिविंग में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक
विंध्यनगर, 29 जुलाई। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 29 जुलाई को सायं 7:00 बजे विंध्य क्लब, एनटीपीसी विंध्यनगर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री किशोर होता, एचओपी, एनटीपीसी विंध्यनगर थे। विशिष्ट अतिथियों में श्री संजीव कुमार, एचओपी, टीएचडीसी अमिलिया माइंस, श्री आदर्श अग्रवाल, श्री संजीव कुमार, श्री अभिषेक जायसवाल, श्रीमती संगीता कुमार, श्री रविन्द्र सिंह (पार्षद, एनटीपीसी विंध्यनगर), श्री अश्विनी, श्री गणेश मिश्रा, श्री प्रिंस वर्मा (एनसीएल निगाही), श्री रोहित अग्रवाल एवं डॉ. हेमलता चौधरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विंध्यनगर, शक्तिनगर, बैढ़न, निगाही तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साधक एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में गुरु स्तुति, गुरु पूजा, भजन, ध्यान एवं सत्संग का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित साधकों ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति एवं आनंद का अनुभव किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस गुरु पूर्णिमा उत्सव को अत्यंत प्रेरणादायक एवं आनंदमय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता का संकल्प लिया।
