थाना शक्तिनगर साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड की ₹13,000/- धनराशि पीड़ित के खाते में कराई वापस

“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा”

थाना शक्तिनगर साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड की ₹13,000/- धनराशि पीड़ित के खाते में कराई वापस

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

आवेदक *राजेश गुप्ता निवासी चिल्काटांड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र* के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड कर धनराशि स्थानांतरित करा ली गई थी। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना शक्तिनगर साइबर टीम द्वारा तत्काल बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा *MRM पोर्टल* के माध्यम से कुल *₹13,000/- (तेरह हजार रुपये)* की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र एवं थाना शक्तिनगर साइबर टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

वापस कराई गई धनराशि का विवरण-

₹13,000/- (तेरह हजार रुपये)

धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रंजित कुमार, साइबर प्रभारी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. म0का0 नीलम सिंह, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस की अपील:
यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी के शिकार होते हैं, तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर आपकी धनराशि वापस कराई जा सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]