डॉ. राजू गुप्ता बने रौनियार समाज के महामंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

डॉ. राजू गुप्ता बने रौनियार समाज के महामंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

संवाददाता : अहमद राजा

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला में रौनियार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों की सर्वसम्मति से डॉ. राजू कुमार गुप्ता को रौनियार समाज का महामंत्री नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद क्षेत्र एवं समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

समाज के लोगों ने बताया कि डॉ. राजू कुमार गुप्ता छात्र जीवन से ही कर्मठ, जुझारू एवं संघर्षशील समाजसेवी के रूप में क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में भाऊराव देवरस महाविद्यालय, दुद्धी में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था। समाज के लोगों का कहना है कि वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

महामंत्री बनाए जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

खुशी जाहिर करने वालों में प्रमुख रूप से अभिषेक कुमार रौनियार, उत्कर्ष गुप्ता रौनियार, प्रदीप कुमार रौनियार, सूरज देव प्रसाद रौनियार, अवधेश प्रसाद रौनियार, उपेंद्र कुमार रौनियार, विंध्याचल प्रसाद रौनियार, निष्कर्ष गुप्ता रौनियार, सूर्यांश गुप्ता रौनियार, आलोक कुमार रौनियार, आयुष कुमार रौनियार, ओम प्रकाश रौनियार, भागीरथी रौनियार, रूपेश कुमार रौनियार, सुनील कुमार रौनियार, विवेकानंद रौनियार, सुरेंद्र कुमार रौनियार, रामेश्वर प्रसाद रौनियार एवं लवकुश प्रसाद रौनियार सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]