रोडवेज बस और इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

रोडवेज बस और इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

संवाददाता (अहमद राजा )

सोनभद्र -: मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार को रोडवेज बस और इनोवा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण सड़क पर फिसलन माना जा रहा है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान जौनपुर निवासी आशीष कुमार एवं अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
हादसे के कारण मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंचे रेणुकूट चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]