सोनभद्र:कोड़री बंधी में नहाने गए बुजुर्ग का पैर फिसल कर पानी में डूबने से मौत, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
सोनभद्र:कोड़री बंधी में नहाने गए बुजुर्ग का पैर फिसल कर पानी में डूबने से मौत, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
डाला (सोनभद्र)- थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोड़री टोला में बंधी में नहाने गए एक बुजुर्ग का बंधी में पैर फिसलकर पानी में डूबनें से मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत टोला कोड़री निवासी रामदुलारे उम्र लगभग 72 वर्ष पुत्र स्व मानरूप घर से नहाने के लिए कोड़री बध़ी में गए थे जिसका बंधी में पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गए जहां पानी की गहराई ज्यादा होने के वजह से पानी में डुबने से मौत हो गई , सूचना पर पहुंची हाथीनाला थाना की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
वहीं इस संबंध में मृतक के बेटा गुलाब ने बताया कि शनिवार को घर से नहाने के लिए निकले थे लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे तो घरवालों ने सोचा कि नहाकर कहीं रिस्तेदारो के यहां चले गए होंगे वहीं शाम को खोजबीन करते हुए जब रिश्तेदारों से पता लगाया गया तो पता चला कि वह कही नहीं पहुंचे तो घर के आसपास खोजबीन किया जा रहा था कुछ पता नहीं चल सका । वहीं रविवार को घर से लगभग सात सौ मीटर दूरी पर खोजबीन करते हुए गांव के बंधी पहुंचकर देखा गया कि बंधी के किनारे उनका कपड़ा और चप्पल है और शव भी कुछ दूरी पर पानी में उतराया हुआ है जिसको तत्काल गांव वालों के मदद से बाहर निकलवाया गया जिसके बाद इसकी सूचना गांव के प्रशासक प्रतिनिधि राजकुमार को दी गई वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही राजकुमार हाथीनाला थाना की पुलिस को सूचना देते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मदद मे जुट गए वहीं सूचना पे मौके पर पहुंची हाथीनाला थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।
थाना प्रभारी ने बताया शव को
पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी स्थित मर्चरी हाऊस भेजवाया गया।
