breaking news : डाला चढ़ाई स्थित खड़ी ट्रैक्टर के पानी टैंकर में अनियंत्रित बाइक सवार की टक्कर, तीन युवक घायल

breaking news : डाला चढ़ाई स्थित खड़ी ट्रैक्टर के पानी टैंकर में अनियंत्रित बाइक सवार की टक्कर, तीन युवक घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला (सोनभद्र)– स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर एक बाइक की खड़ी ट्रैक्टर के पानी टैंकर में टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी मुताबिक डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेलगुड़वा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की पानी टैंकर में पीछे से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस ,डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही तत्काल एम्बुलेंस पहुंची, स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस द्वारा तीनों घायल युवकों को चोपन अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेते हुए तीनों घायलों की पहचान करने मे जुट गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]