शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा डाला क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा डाला क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 03.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार द्वारा थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत कस्बा डाला में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई तथा जनसहभागिता के माध्यम से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

अधिकारियों द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि जनपद पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनसुरक्षा से जुड़े प्रत्येक विषय पर सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर क्षेत्र में सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सके।

फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना रहा। पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति एवं सतर्क निगरानी से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित हुआ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]