थाना चोपन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-108/2026 धारा 115(2), 76, 64(2)(F) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना चोपन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-108/2026 धारा 115(2), 76, 64(2)(F) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0-108/2026 धारा 115(2), 76, 64(2)(F) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी ग्राम सलखन, बरवा टोला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28.05.2026 को बसकटवा मोड़ चोपन के पास से समय करीब 09:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सुनील कुमार पुत्र स्व० छोटेलाल निवासी ग्राम सलखन, बरवा टोला थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अभयनाथ यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. कां0 अमित चौहान थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. रि0का0 बलराम थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
