दुद्धी में अकीदत और हर्षोल्लास के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज

दुद्धी में अकीदत और हर्षोल्लास के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कस्बे में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बेहद अकीदत, शांति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाह में एकत्र होकर विशेष नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की व खुशहाली की दुआएं मांगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मखतब जब्बारीया ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई, जहाँ हाफिज मसूद रजा कादरी साहब ने नमाज की इमामत की और खुतबा पढ़ा। इसके साथ ही राजा जामा मस्जिद दुद्धी में भी अकीदतमंदों का भारी हुजूम उमड़ा, जहाँ हाफिज नजीरुल साहब ने नमाज मुकम्मल कराई।
नमाज के दौरान पूरी मस्जिद और ईदगाह परिसर नमाजियों से खचाखच भरा नजर आया। नमाज संपन्न होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। त्योहार के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एडिशनल एसपी ऋषभ रुणवाल क्षेत्राधिकारी,राजेश राय,दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]