अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा Field Unit एवं Finger Print/NAFIS शाखा का किया गया निरीक्षण, अभिलेखों एवं उपकरणों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा Field Unit एवं Finger Print/NAFIS शाखा का किया गया निरीक्षण, अभिलेखों एवं उपकरणों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आज दिनांक 19.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित Field Unit एवं Finger Print/NAFIS शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखा में उपलब्ध अभिलेखों, वैज्ञानिक उपकरणों, साक्ष्य संकलन प्रणाली एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटनास्थलों से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन, Finger Print उठाने की प्रक्रिया तथा NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) में डाटा अपलोडिंग एवं रिकॉर्ड मिलान प्रणाली की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीकों से गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलित किये जाएं तथा उनका समयबद्ध विश्लेषण सुनिश्चित किया जाए, जिससे अपराधों के अनावरण में तेजी लाई जा सके।

निरीक्षण के दौरान शाखा में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों के रख-रखाव, उनके नियमित परीक्षण एवं उपयोगिता की भी समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित कर्मचारियों को तकनीकी दक्षता बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों का प्रभावी उपयोग करने तथा NAFIS प्रणाली के माध्यम से अपराधियों की पहचान एवं अपराध नियंत्रण में और अधिक सक्रियता से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शाखा के अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा घटनास्थल से प्राप्त फिंगर प्रिंट एवं अन्य साक्ष्यों का सही तरीके से रख-रखाव करने हेतु निर्देशित किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]