भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ द्वारा सोनभद्र में हर्षोल्लाह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक *सोनभद्र, उ.प्र.* – भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ की बीना, कृष्णशिला एवं ककरी शाखाओं द्वारा दिनांक 12 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया।

बीना एवं कृष्णशिला शाखा – अटल चिकित्सालय, बीना
संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में BKKMS बीना सोनभद्र उ प्र के महामंत्री पवन कुमार शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीना सचिव वरुण सिंह ने किया।

विशिष्ट अतिथिगण: डॉ. तिरु, केंद्रीय संगठन मंत्री सह अध्यक्ष कृष्णशिला के.डी. तिवारी कृष्णशिला शाखा सचिव शशिकांत बैसवार*, डी.डी. राम*, बलवंत सिंह*, परमजीत सिंह*, अजय पटेल*, कौशलेन्द्र सिंह*, स्वतंत्र सिंह*, नवीन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। उद्बोधन के क्रम में के डी तिवारी कृष्णशिला ,अजय पटेल बीना तथा डी डी राम बीना ने नर्स दिवस पर प्रकाश डाला।

नर्स दिवस पर वक्ताओं के उद्बोधन:
महामंत्री पवन कुमार शर्मा ने कहा कि “नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं। कोविड काल में उनके समर्पण और रात-दिन की सेवा ने हजारों लोगों की जान बचाई। संगठन नर्स बहनों की कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन स्तर पर हर संभव प्रयास करेगा।”
अन्य वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग सेवा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है और समाज को उनके योगदान को हमेशा सम्मान देना चाहिए। उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा मिष्ठान्न वितरण किया गया।

*ककरी शाखा में कार्यक्रम* –
ककरी चिकित्सालय
ककरी शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता के.वी. राय जी ने की तथा *संचालन संयुक्त सचिव नागेन्द्र चौरसिया जी* ने किया।

*मुख्य अतिथि:*
– अरुण कुमार दुबे , मंत्री, भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश
मनोज कुमार सिंह , क्षेत्रीय अध्यक्ष, बीना-सोनभद्र

नर्स दिवस पर वक्ताओं के उद्बोधन:
अरुण कुमार दुबे ने कहा कि “नर्स बहनें धैर्य, करुणा और निष्ठा की प्रतिमूर्ति हैं। अस्पताल में डॉक्टर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वे मरीजों की सेवा करती हैं। मजदूर संघ हमेशा नर्सिंग स्टाफ के हितों की रक्षा के लिए खड़ा रहेगा।”
मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सों का योगदान अतुलनीय है। उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कराना हमारी जिम्मेदारी है। संगठन उनके सम्मान और सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।”

कार्यक्रम में अस्पताल की समस्त नर्स बहनों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं *डॉ. शैलेश कुमार* को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।

*उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:* कार्यकारी अध्यक्ष सोमदत्त तिवारी आर.पी. पाण्डेय दामोदर मंडल , संरक्षक राजेश कुमार सिंह ,रामनाथ नागौरे, सोमदत्त दास*, प्रदीप कुमार ठाकरे, शक्ति जायसवाल, देवेन्द्र कुमार विकास त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार सहित लगभग 50 से अधिक कार्यकर्ता।

कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक अध्यक्ष सोमदत्त तिवारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर सभा समाप्ति की घोषणा की तथा मिष्ठान वितरण किया गया।

दोनों स्थानों के कार्यक्रमों में चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]