लगने के दूसरे दिन बाद ही खराब हो गई सोलर स्ट्रीट लाइट, डेढ़ वर्षो से बना शोपीस, जिम्मेदार नहीं कर रहे सुनवाई

लगने के दूसरे दिन बाद ही खराब हो गई सोलर स्ट्रीट लाइट, डेढ़ वर्षो से बना शोपीस, जिम्मेदार नहीं कर रहे सुनवाई

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
डाला (सोनभद्र) डाला बाजार नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ नई बस्ती में जगरनाथ गुप्ता के घर के पास नवंबर 2024 में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट लगने के दूसरे दिन ही हो गई खराब,तब से बत्ती नहीं जल रही है, जिससे मुहल्ले में रात के समय अंधेरा रहता है , सोलर स्ट्रीट लाइट की कार्यदायी संस्था व स्थापना का कार्य कर रहे ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह लाइट केवल शोपीस बनकर रह गई है । कंप्लेंट दर्ज करने के वर्ष भर बाद भी नहीं हो सकी कार्रवाई डेढ़ वर्ष बीत गए आखिर कब बनेगी व जलेगी मोहल्ले में लगी ये स्ट्रीट लाइट की बत्ती …..
गौरतलब हो कि ओबरा तापीय परियोजना ओबरा सी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024– 2025 में सी.एस.आर. मद से डाला बाजार नगर पंचायत कार्यालय के पास वार्ड नंबर 9 नई बस्ती में जगरनाथ गुप्ता के घर के पास नवंबर 2024 में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाए गए थे सोलर स्ट्रीट लाइट पर कार्यदायी संस्था यूपीनेडा सोनभद्र और स्थापनाकर्ता फर्म का नाम सनरोवर प्राइवेट लिमिटेड अंकित हैजिसका यूआईडी नंबर 20240909052589 है जो लगे ढेर वर्ष होने जा रहा है जो लगने के बाद दूसरे दिन की रात के अंधेरा होने पर स्ट्रीट लाइट की बत्ती तब से जली ही नहीं, खराब स्ट्रीट लाइट लगाने के बाद ठेकेदार चलते बने देखना भी मुनासिब नहीं समझे कि जो सोलर स्ट्रीट लाइट की बत्ती प्रकाशित कर भी रही है या नहीं । कई बार स्थानीय ने शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई फिर लगे हुए स्ट्रीट लाइट पर लिखे कार्यदायी संस्था यूपीनेडा सोनभद्र (UPNEDA) के कस्टमर सहायक टोल फ्री नंबर 18001800005 पर स्थानियों ने 8 फरवरी 2025 को कंप्लेंट दर्ज कराई जिसका कंप्लेंट नंबर W0011182 है पर कंप्लेंट दर्ज के वर्ष भर बाद भी नहीं हुई कार्रवाई न आए मरम्मत के लिए कोई कर्मी ना ठेकेदार, आखिर कब आएंगे मरम्मत करने के लिए जिम्मेदार, कब जलेगी मोहल्ले की ये स्ट्रीट सोलर लाइट ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]