मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान संचालित
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान संचालित

दिनांक 02.04.2026 को निदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा, सोनभद्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री माधव सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत होटल, ढाबों एवं बाल विवाह की रोकथाम के दृष्टिगत विभिन्न मंदिरों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही रोडवेज परिसर में बाल तस्करी एवं बाल श्रम की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त रेस्टोरेंट एवं अन्य सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग/पूछताछ करते हुए गोष्ठी आयोजित की गई तथा संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से आमजन को अवगत कराते हुए महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पंपलेट वितरित किए गए।
अभियान के दौरान लोगों को इमरजेंसी सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076 एवं 181 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
