थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा आवदेक की फ्रॉड हुई कुल 23000/- की धनराशि करायी गयी वापस

थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा आवदेक की फ्रॉड हुई कुल 23000/- की धनराशि करायी गयी वापस

श आवेदक शमशेर अली पुत्र मो0 हनीस निवासी कस्बा घोरावल ,थाना घोरावल के साथ दिनाँक 09/08/2025 को कुल 23000/- रूपये का साइबर फ्राड हो गया था , जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी थी ।
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल श्री बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके संबंधित बैंक से जरिये ई-मेल सूचना प्राप्त कर निकासी करने वाले व्याक्ति की पहचान कर दिनांक 02/04/26 को आवेदक की कुल धनराशि 23,000 /- रुपये को आवेदक को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा उ0प्र0 पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए थाना घोरावल की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

धनराशि वापस कराने वाली टीमः-
01.श्री बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल (सोनभद्र)
02.का0 योगेश मिश्र, साइबर हेल्प डेस्क थाना घोरावल (सोनभद्र)
03. का0 नितीश राज, साइबर हेल्प डेस्क थाना घोरावल (सोनभद्र)

*शनोट – साइबर अपराध संबंधी घटना की शिकायत के लिये तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर स्वयं अथवा नजदीकी थाने पर जाकर शिकायत दर्ज करायें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]