कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन।

कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन।जुगैल/सोनभद्र- आदिवासी क्षेत्र के रेणुका नदी पार ग्राम पंचायत गोठानी में न्याय पंचायत सिन्दूरिया द्वारा कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चोपन संजय केशरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मां सरस्वती की पुजन अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। कम्पोजिट स्कूल के बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नृत्य करते दिखी बच्चे और आदिवासी क्षेत्र कि सरकारी स्कूल के बच्चों का बहुत अच्छा कला देखने को‌ मिला जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गाना व‌ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के गाना पर बच्चों ने डांस प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा,ग्राम प्रधान गोठानी धरमू सहित‌ समस्त एआरपी ब्लाक चोपन अध्यापक संतोष, अंजू जायसवाल,मीरा सिंह,सत्य प्रकाश,रीना शर्मा,नीतू,संगीता सिंह, अजीत सिंह,सुशील वर्मा,नितिन कुमार,अर्चना सहर्ष सिंह,सिंदुरिया न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक/ शिक्षामित्र और अनुदेशक के साथ सैकड़ों ग्रामीण बच्चे मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]