नगर पंचायत अध्यक्ष ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास।चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन के वार्ड संख्या 07 में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली एवं अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड के नागरिक व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वार्ड में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या को लेकर कई बार मांग उठाई थी। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों में खुशी की लहर है।लोगों का कहना है कि इस सड़क के बन जाने से आवागमन सुगम होगा, साथ ही बरसात के समय होने वाली दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने अपने संबोधन में कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और इसी क्रम में सड़क, नाली, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी विकास कार्यों की गति तेज की जाएगी।
वहीं अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को दीर्घकालिक सुविधा मिल सके। इस मौके पर एस.के. मेहता,आर पी साव ,राधारमण पांडेय, क्रांति कुमार, कृष्णा शर्मा, रामनरेश चौधरी, रोहित तिवारी सहित वार्ड के सम्मानित नागरिक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विकास कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]