कामदा एकादशी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

2026: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को कामदा एकादशी कहा जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. जैसा कि नाम से स्पष्ट है ‘कामदा’ अर्थात कामनाओं को देने वाली.
मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा भक्त पर सदा बनी रहती है. कामदा एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी होती है.
कामदा एकादशी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
- एकादशी तिथि प्रारंभ: 28 मार्च 2026, सुबह 08:45 बजे से
- एकादशी तिथि समाप्त: 29 मार्च 2026, सुबह 07:46 बजे तक
- एकादशी का व्रत हमेशा उदय तिथि में रखा जाता है. इसलिए कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा.
- व्रत पारण का समय: 30 मार्च 2026, सुबह 06:14 से 07:09 के बीच
कामदा एकादशी पूजा विधि (Puja Vidhi)
- एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है.
- पूजा स्थल पर भगवान के सामने बैठकर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें.
- एक लकड़ी की चौकी लें. उस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं. इसके बाद उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें.
- भगवान को पीले फूल, अक्षत, रोली, चंदन, फल और तुलसी दल अर्पित करें.
- इसके बाद धूप, बत्ती और अगबत्ती जलाएं. साथ ही घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु के सामने रखें.
- विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें.
- फिर कामदा एकादशी की व्रत कथा और चालीसा का पाठ करें.
- अंत में आरती करें और पूजा पूर्ण करें.
